गाड़ी पलटने के बाद 100 मीटर कच्ची रोड पर भागा था विकास दुबे











कानपुर। | कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिस वालों की हत्या करने वाले पांच लाख का इनामी बदमाश विकास दुबे शुक्रवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। यूपी एसटीएफ की टीम गाड़ी से उसे उज्जैन से कानपुर ला रही ला रही थी। इस दौरान शुक्रवार सुबह कानपुर में यूपी एसटीएफ के काफिले की एक गाड़ी पलट गई। इस दौरान विकास दुबे ने हथियार छीकर भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मार गिराया है।























बताया जा रहा है कि गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विकास दुबे 100 मीटर तक कच्ची रोड पर भागा। आगे तालाब था इसलिए नहीं बढ़ पाया। बताया जाता है कि पहले उसके कमर में गोली लगी थी। पुलिस के मुताबिक घायल होने के बाद भी फायरिंग करता रहा, हालांकि बच नहीं पाया। पुलिस के हाथों ही मारा गया। इस घटना के फौरन बाद मीडियाकर्मी भी वहां पहुंच गए। एडीजी, आईजी और एसएसपी ने भी मौके का मुआयना किया।


वहीं, यूपी एडीजी कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि कार पलटने के बाद विकास दुबे ने पुलिस के हथियार छीनने की कोशिश की और भागने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस द्वारा जवाबी फायर किया गया जिसमें वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हम जल्द ही आधिकारिक बयान जारी करेंगे।